जयपुर ग्रामीण के मनोहरपुर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नेता रामअवतार असवाल की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने महज 3 दिन के भीतर आरोपित सोहिल खान को गिरफ्तार कर लिया है। 150 CCTV फुटेज खंगालने के बाद मिला आरोपित। कबाड़ के गोदाम में भाजपा नेता का लहूलुहान शव मिलने से पूरे इलाके में भारी आक्रोश और सनसनी फैल गई थी।
शुरुआती पुलिस जाँच में सामने आया है कि इस हत्याकांड के पीछे कोई बड़ी साजिश नहीं थी। पूरा विवाद एक पुराना कूलर खरीदने को लेकर शुरू हुआ था। इसी मामूली बात ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया।
लोहे की एंगल और चाकू से किया हमला
आरोप है कि सोहिल खान ने रामअवतार पर लोहे की एंगल और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना बेरहम था कि गंभीर चोटों के कारण भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई। रामअवतार असवाल इलाके के सक्रिय नेता थे। पुलिस अब तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपी सोहिल से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस खूनी वारदात में कोई और भी शामिल था या नहीं।

