पाकिस्तान में जिस तरह ‘अज्ञात’ के हाथों आतंकवादियों को निशाना बनाया जा रहा है, इससे देश में खौफ का माहौल है। इसी ‘अज्ञात’ ने फिर एक जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर सलमान अजहर को मार गिराया है। मौत के पीछे की ठोस वजह कोई नहीं जानता, बस दावा किया जा रहा है कि अज्ञात गाड़ी ने सलमान अजहर को टक्कर मारी है।
सलमान अजहर आतंकवादी मसूद अजहर का करीबी है और उसके इशारे पर ही आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता था। मारे जाने के बाद सलमान अजहर को बहावलपुर के मर्कज सुभानअल्लाह में दफनाया गया है।
सलमान अजहर के मारे जाने से दो दिन पहले ही लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का टॉप कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी। अफरीदी की हत्या को लोगों ने ‘धुरंधर’ स्टाइल बताया क्योंकि उसे किसी अज्ञात हमलावर ने तब तक गोलियों से भूना जब तक वह मर नहीं गया। वहीं पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियाँ यूसुफ अफरीदी की हत्या को ‘टारगेट किलिंग’ बता रही हैं।

