बिहार चुनाव के लिए JDU ने जारी की 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, अनंत सिंह को मोकामा और श्याम रजक को फुलवारी से बनाया प्रत्याशी

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA के गुट जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची का ऐलान कर दिया है। पहली सूची में सोनबरसा से रत्नेश सदा को भी टिकट दिया गया है। इसके अलावा मोकामा सीट से अनंत सिंह और फुलवारी सीट से श्याम रजक को प्रत्याशी बनाया है।

इसके साथ LJP ने भी 4 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लिस्ट के अनुसार, गोविंदगंज से राजू तिवारी, गरखा से सीमांत मृणाल, बखरी से संजय पासवान और ब्रह्मापुर से हुलास पांडे को उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि NDA सीट बँटवारे में LJP को 29 सीटें मिली हैं।

इससे पहले मंगलवार (14 अक्टूबर 2025) को BJP ने 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट के मुताबिक, बीजेपी ने उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर से टिकट दिया है। वहीं, विजय सिन्हा को लखीसराय से उम्मीदवार बनाया गया है। 

उल्लेखनीय है कि NDA पहले ही सीट बँटवारे का ऐलान कर चुकी है। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में BJP और JDU बराबर 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। वहीं चिराग पासवान की LJP 29 सीटों पर चुनाव में उतरेगी।