Tuesday, June 17, 2025

सोशल मीडिया यूज करने पर कशिश से नाराज था कालू खान, गला दबा कर दी हत्या: पुलिस ने गड़रिया बन किया गिरफ्तार, राजस्थान के बीकानेर का मामला

बीकानेर में एक व्यक्ति ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी। वह महिला के सोशल मीडिया का उपयोग करने से नाराज था महिला उसके मना करने के बावजूद भी सोशल मीडिया पर एक्टिव थी। पुलिस ने हत्या के पाँच दिन बाद आरोपित कालू खान को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना बीकानेर के जामसर थाना क्षेत्र में रविवार (25 मई 2025) को हुई। करीब दो साल पहले सोशल मीडिया पर मृतका कशिश की दोस्ती जामसर निवासी कालू खान से हुई थी। दोनों पिछले 2 साल से साथ रह रहे थे। आरोपित ने बताया कि कशिश का सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना उसे पसंद नहीं था।

कई बार उसने कशिश को सोशल मीडिया बंद करने के लिए कहा लेकिन वो नहीं मानी। जिसके बाद उसने गला दबाकर कशिश की हत्या कर दी। हत्या के बाद कालू खान एक ऊँचाई वाली जगह पर छिप गया था। वहाँ से वह पुलिस को पहले ही देखकर छिप जाता था। अंत में पुलिस ने गडरिये के वेश में ऊपर पहुँचकर उसे गिरफ्तार किया।