कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी को पत्र लिखकर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के उनके दावों पर सवाल उठाए हैं। राहुल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र चुनाव में वोटर धोखाधड़ी और वोटर लिस्ट में गलतियों का आरोप लगाया था, लेकिन इसके लिए कोई ठोस सबूत नहीं दिए।
कर्नाटक चुनाव आयोग ने याद दिलाया कि नवंबर 2024 और जनवरी 2025 में कॉन्ग्रेस को वोटर लिस्ट दी गई थी, लेकिन तब पार्टी ने कोई आपत्ति नहीं जताई।
आयोग ने राहुल से कहा कि अगर उनके पास वोटर लिस्ट में गलत या फर्जी नामों की जानकारी है, तो वे आधिकारिक प्रक्रिया के तहत शपथ पत्र के साथ अपनी शिकायत दर्ज करें। आयोग ने साफ किया कि बिना सबूत के आरोपों पर कार्रवाई नहीं हो सकती।
Chief Electoral Officer of Karnataka writes a letter to Lok Sabha LoP Rahul Gandhi. Says, "… It is understood that during a Press Conference held today, you had mentioned about the inclusion of ineligible electors and exclusion of eligible electors in the Electoral Rolls cited… pic.twitter.com/3pzXQEyfix
— ANI (@ANI) August 7, 2025
राहुल के दावों को आयोग ने गंभीरता से लिया है और उनसे जल्द जवाब माँगा है। यह मामला तब और चर्चा में आया जब राहुल ने महाराष्ट्र चुनाव में अनियमितताओं का मुद्दा दोहराया, जिसे पहले ही खारिज किया जा चुका है। हालाँकि राहुल गाँधी ने सीधे तौर पर जवाब देने की जगह कहा है कि वो झूठ नहीं बोलते, वो नेता हैं। उनका बयान ही एफिडेविट की तरह है।

