उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर में शनिवार (12 जुलाई 2025) को एक हिंदू युवती ने ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाते हुए मोहम्मद नावेद उर्फ कासिब पठान के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।पीड़िता ने बताया है कि आरोपित ने ‘शिव वर्मा’ नाम की फर्जी हिंदू पहचान बनाकर फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उससे दोस्ती की और शादी का झूठा वादा कर बलात्कार किया।
पीड़िता ने बताया कि कासिब ने मोहल्ला सिंजई में किराए पर कमरा लेकर पीड़िता से संबंध बनाए। उसने छिपे कैमरे से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू किया। युवती के गर्भवती होने पर आरोपित और उसके परिवार ने मिलकर गर्भपात कराया फिर इस्लाम कबूलने का दबाव बनाया।
पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर उसके पेट में लात मारकर 3 महीने का गर्भ गिरा दिया गया। FIR में आरोपित के भाई कैफ, समन, दोस्त अखिल और माता-पिता आलम व उज्मा खान के नाम भी शामिल हैं। कासिब के मोबाइल की जाँच में कई हिंदू लड़कियों को फँसाने की साजिश भी सामने आई है।

