हैदराबाद के मलकाजगिरी इलाके में स्थित कट्टामैसम्मा देवी मंदिर के पास एक मुस्लिम युवक द्वारा शौच करने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। हिंदू संगठनों ने इसे धार्मिक आस्था को ठेस पहुँचाने वाला कृत्य बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई है और आरोपित मुस्लिम युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की है।
Muslim man was found defecating in the Hindu Ammavaru's temple premises in Malkajgiri, Hyderabad,
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) January 10, 2026
Will this be treated as Sacrilege or the accused Will be branded as mentally unstable! https://t.co/YXJrOUPYYw
सड़कों पर उतरे संगठन, पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया
घटना के सामने आने के बाद बीजेपी, बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुँचे। संगठनों का आरोप है कि मंदिर परिसर के पास जानबूझकर इस तरह की हरकत की गई, जिससे हिंदू भावनाओं को आहत किया गया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मंदिर के पास धरना दिया और इसे हिंदू धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की साजिश करार दिया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। आरोपित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कुछ संगठनों ने आरोपित के स्थानीय न होने और उसके इरादों पर सवाल उठाए हैं, हालाँकि पुलिस ने फिलहाल इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का राज्य सरकार पर हमला
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एन रामचंद्र राव ने घटनास्थल का दौरा कर घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने राज्य सरकार पर हिंदू धार्मिक स्थलों की सुरक्षा में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने इस मुद्दे पर सत्तारूढ़ दलों की चुप्पी पर सवाल उठाए और कहा कि बीजेपी हिंदू धर्म और मंदिरों की गरिमा की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

