उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में हिंदू महिला डॉक्टर से लव जिहाद और धर्मांतरण करने वाले रेजिडेंट डॉ रमीजुद्दीन को संरक्षण देने वाले पैथोलॉजी विभाग के हेड (HoD) वाहिद अली को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह डॉ रश्मि कुशवाहा को इंचार्ज बनाया गया है।
दरअसल, वाहिद अली पर आरोप है कि उन्हें रमीज के बारे में सारी जानकारी थी, बावजूद इसके बारे में किसी को नहीं बताया। इससे पहले भी रमीज के खिलाफ शिकायतें मिली थीं कि KGMU प्रशासन के कई अधिकारियों ने उसे संरक्षण दिया था। पुलिस तक मामला पहुँचने तक KGMU प्रशासन ने चुप्पी साधे रखी।
गौरतलब है कि रमीजुद्दीन ने KGMU की जूनियर डॉक्टर को दोस्ती के जाल में फँसाकर बार-बार शारीरिक शोषण किया और निकाह का वादा भी किया। लेकिन बाद में धर्मांतरण करने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता की शिकायत पर मामला सामने आया है, रमीज को भी KGMU से सस्पेंड कर दिया गया है।

