Friday, December 27, 2024

शमीम महिलाओं से करता था छेड़खानी, खुद को बताता था पंडित: रिटायर फौजी ने रोका तो सिर पर तान दिया पिस्टल, घर में फेंक दिया बम; लखनऊ पुलिस ने एनकाउंटर में दबोचा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस दो अपराधियों को शुक्रवार (27 दिसम्बर,2024) को एनकाउंटर के बाद पकड़ा। दोनों ने एक रिटायर्ड फौजी को तमंचा-पिस्टल दिखा कर धमकाया था और फायर भी किए थे। दोनों ने उनके घर पर बम भी फेंका था और आग लगा कर पूरे परिवार को मारने की कोशिश की थी। यह घटना 15 दिसम्बर, 2024 को हुई थी।

रिटायर्ड फौजी के सूबेदार मनोज कुमार मिश्रा के ऊपर हमला इसलिए हुआ क्योंकि शमीम और आकाश नाम के दोनों युवकों को वह आसपास की लड़कियों को छेड़ने से रोकते थे। इनमें से शमीम खुद को पंडित बताता था। वहीं आकाश भी अपनी पहचान छुपाता था। वह तीन गाड़ियाँ रखते थे और मोहल्ले में रहने वाली महिलाओं को परेशान किया था करते थे।

पुलिस हमले के बाद से ही उनकी तलाश में जुटी हुई थी। इन्हें सुबह 2 बजे पुलिस ने पैर में गोली मार कर पकड़ा। दोनों पर कुल मिलाकर 36 मुकदमे दर्ज हैं जिनमें बलात्कार जैसे गंभीर अपराध भी हैं।