फैजान ने नाबालिग से अस्पताल की छत पर किया रेप, शादी का झाँसा देकर ले गया था साथ: ग्वालियर पुलिस ने दबोचा

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक नाबालिग छात्रा के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपित फैजान खान छात्रा को शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया और पुलिस को तीन राज्यों तक छकाने के बाद अस्पताल की छत पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

बहोड़ापुर पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और नाबालिग को उसके चंगुल से मुक्त करा लिया है। आरोपित के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 16 फरवरी को इस्लामपुरा की रहने वाली 16 साल की छात्रा लापता हुई थी। आरोपित फैजान खान उसे पहले धौलपुर और फिर मथुरा ले गया। पुलिस की टीमें लगातार उसका पीछा कर रही थीं। पकड़े जाने के डर से आरोपित ग्वालियर वापस आ गया।

फैजान खान ने रात काटने के लिए कमलाराजा अस्पताल (KRH) की छत को चुना। वहाँ मरीज का अटेंडेंट बनकर छिपा रहा और छात्रा के साथ गलत काम किया। पुलिस ने आखिरकार उसे लक्ष्मीगंज के पास घेराबंदी कर दबोच लिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे डरा-धमकार साथ रख रहा था।