‘सड़क पर गोली मारूँगा’: लव जिहादी अकरम और प्रिंस ने पहले ही दे दी थी धमकी, डेढ़ महीने बाद उतार दिया बीजेपी नेता को मौत के घाट

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में मंगलवार (28 अक्तूबर 2025) को बीजेपी पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीलेश राजक की अकरम और प्रिंस जोसेफ ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड के पीछे अब ‘लव जिहाद’ का एंगल सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री संजय पाठक ने आरोप लगाया है कि नीलेश राजक की हत्या ‘लव जिहाद’ के एक मामले में हस्तक्षेप करने के कारण की गई। पाठक ने दावा किया कि नीलेश राजक ने एक लड़की को परेशान करने वाले युवक को रोका था, जिसके बाद जान से मारने की धमकी मिली थी। धमकी देने वाले युवक ने कहा था कि ‘मैं तुझे सड़क पर गोली मार दूँगा’।

विधायक ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि धमकी की शिकायत के बावजूद नीलेश राजक के खिलाफ ही कार्रवाई हुई थी। पुलिस ने मुख्य दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, लापरवाही बरतने पर संबंधित थाना प्रभारी को लाइन अटैच किया गया है। क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए जबलपुर के डीआईजी अतुल सिंह ने फ्लैग मार्च निकाला है।