महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मलाड इलाके में पुलिस ने 24 वर्षीय डिलीवरी ब्वॉय मोहम्मद उपेश अनवर अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। अनवर पर पेमेंट डिटेल्स के नाम पर 12 साल की नाबालिग बच्ची को जबरन अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप है।
HORRENDOUS!
— Angry Saffron (@AngrySaffron) April 27, 2026
A 12-year-old minor Hindu girl child was molested by delivery boy Mohammad Upesh Anwar Ansari in Mumbai.
When the child arrived to pick up the delivery, he showed her obscene videos on the pretext of giving change and then assaulted her.
Police acted swiftly and… pic.twitter.com/IQtk8VRZRe
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मलाड पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने ऑनलाइन साड़ी मंगवाई थी। डिलीवरी देने के लिए आरोपित मोहम्मद उपेश अनवर अंसारी उनके घर पहुँचा। उस समय उसने यह कहकर पैसे के बदले छुट्टे (चेंज) की माँग की कि उसके पास खुले पैसे नहीं हैं और किसी को नीचे भेजने को कहा।
महिला ने अपनी 12 वर्षीय बेटी को पैसे देने के लिए नीचे भेज दिया। आरोप है कि जब बच्ची नीचे पहुँची तो आरोपित ने पेमेंट डिटेल्स दिखाने के बहाने उसे अपने मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो दिखाने शुरू कर दिए। बच्ची ने जब इसका विरोध किया और शोर मचाया तो आरोपित मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद बच्ची ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मलाड पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

