महाराष्ट्र के उल्हासनगर में पुलिस ने एक युवक इमरान शेख और उसके दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। इमरान पर आरोप है कि उसने अपना धर्म छिपाकर एक हिंदू युवती से शादी की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर शौहर और उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मामले की आगे की जाँच चल रही है। पीड़िता का आरोप है कि इमरान ने खुद को ‘विजय’ बताकर उससे दोस्ती की थी। शादी के बाद वह उसे बिहार ले गया। वहाँ जाने पर युवती को पता चला कि उसके पति का असली नाम इमरान शेख है।
🚨 SHOCKER! Imran Sheikh allegedly hid his identity, married a Marathi Hindu woman & took her to Bihar. The couple had 3 children.
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) May 19, 2026
The woman has now accused him of assault after he allegedly married another woman. A police complaint has been filed.pic.twitter.com/5hAs4zdHzp
युवती ने आरोप लगाया कि बिहार पहुँचने पर उस पर मुस्लिम नीति अपनाने का दबाव बनाया गया। उसे जबरन बुर्का और हिजाब पहनने के लिए मजबूर किया गया। पीड़िता ने बीफ खाने के लिए दबाव बनाने और हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया है।

