कोलकाता में मेसी के कार्यक्रम से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। शशांक सिंह नाम के शख्स ने उस वीडियो के जरिए कोलकाता में हुए मेसी कार्यक्रम की अव्यवस्था, कुप्रबंधन और कथित राजनीतिक भूमिका को उजागर किया, उसे पश्चिम बंगाल पुलिस ने रविवार (14 दिसंबर 2025) की देर रात को गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि ममता बनर्जी सरकार आलोचना से घबराकर पुलिस के जरिए आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।
दरअसल मेसी वाली घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर @BefittingFacts नाम की आईडी से पोस्ट किया गया था, जिसमें कार्यक्रम की पोल खोलने और सत्ताधारी तृणमूल कॉन्ग्रेस से जुड़े नेताओं पर सवाल उठाने गया था। वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट में बताया गया कि वीडियो में सफेद कुर्ते में दिख रहा आदमी TMC विधायक अरूप बिस्वास है, जो मेसी को अपने साथियों के साथ फोटो खिंचवाने के लिए मजबूर कर रहा है।
Poor Organiser has been sent to Judicial Custody for 14 days.
— Facts (@BefittingFacts) December 14, 2025
TMC MLA who created this mess is celebrating with Mamata Banerjee. https://t.co/zENWMIWBOD
इस वीडियो के सामने आते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शशांक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कहा जा रहा है कि TMC से जुड़े विधायक इस पूरे मामले में जिम्मेदार थे, लेकिन कार्रवाई आलोचक पर हुई। विपक्ष ने इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताया है और कहा है कि यह घटना साबित करती है कि राज्य सरकार बड़े आयोजनों को सँभालने में नाकाम रही है।
Mamata Banerjee is Coward!
— Ankur Singh (@iAnkurSingh) December 15, 2025
Kolkata Police arrested @BefittingFacts at 1 AM just because he speaks against Fascist Mamata Govt.
TMC thinks it can silence everyone by using Police.
Only few months Left, Bengal will be free of Hitler Rule.
हालाँकि बताया जा रहा है कि शशांक सिंह की गिरफ्तारी का सीधा कारण मेसी वाला पोस्ट नहीं, बल्कि TMC सांसद महुआ मोइत्रा से जुड़ा एक पुराना पोस्ट हो सकता है।
दो दिन पहले Befitting Facts ने दावा किया था कि महुआ मोइत्रा संसद के अंदर ई-सिगरेट पी रही थीं।
TMC MP Mahua Moitra smoking e-cigarette inside Parliament.
— Facts (@BefittingFacts) December 11, 2025
pic.twitter.com/sy0JGp2l1D
इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया था, जिसमें बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से इस मुद्दे पर शिकायत करते दिख रहे थे। इस मामले में TMC के राज्य महासचिव (आईटी और सोशल मीडिया विंग) नीलंजन दास ने 11 दिसंबर 2025 को साइबर शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत में उन्होंने Befitting Facts और एक अन्य X यूजर शुभम पर आरोप लगाया कि वे महुआ मोइत्रा के खिलाफ फर्जी, मनगढ़ंत और बदनाम करने वाले पोस्ट फैला रहे हैं। अपनी शिकायत में नीलंजन दास ने लिखा कि संसद के अंदर ई-सिगरेट पीने का आरोप झूठा और भ्रामक है, और इसका मकसद एक निर्वाचित सांसद की छवि खराब करना तथा संसद की गरिमा को ठेस पहुँचाना है।
उन्होंने पुलिस से माँग की कि संबंधित अकाउंट्स के खिलाफ जाँच और कार्रवाई की जाए, साथ ही X से ऐसे कंटेंट को हटाने को कहा जाए। नीलंजन दास ने इस शिकायत को अपने X हैंडल पर साझा करते हुए लिखा, “बीजेपी आईटी सेल के लोगों @subhsays और @BefittingFacts के खिलाफ महुआ मोइत्रा पर झूठे और बदनाम करने वाले ट्वीट्स को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।”
Filed a complaint against BJP IT cell morons @subhsays @BefittingFacts for posting baseless, defamatory tweets against MP @MahuaMoitra.
— Nilanjan Das Office (@Nilanjan_Office) December 11, 2025
CC: @abhishekaitc @ianuragthakur @Bhar10duSharma @AITCofficial @LokSabhaSectt @DCCyberKP @KrishnanagarPD @ANI @PTI_News @ians_india @IndiaToday pic.twitter.com/rfnfNZM06p
हालाँकि, एक अहम घटनाक्रम में 13 दिसंबर को नीलंजन दास का वेरिफाइड X अकाउंट खुद X द्वारा सस्पेंड कर दिया गया।

बता दें कि ममता सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले के खिलाफ इस तरह का एक्शन पहले भी लिया जा चुका है। इसी तरह वीडियो शेयर कर भ्रष्टाचार पर ममता सरकार की पोल खोलने वाले पत्रकार शफीकुल इस्लाम समेत 3 को गिरफ्तार किया गया था।
मेसी के कार्यक्रम में क्या हुआ था?
कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में लियोनेल मेसी के GOAT इंडिया टूर के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। हजारों की संख्या में लोग महँगे टिकट लेकर पहुँचे थे, लेकिन कार्यक्रम के दौरान भारी अव्यवस्था देखने को मिली।
भीड़ नियंत्रण की कोई ठोस व्यवस्था नहीं थी, वीवीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा घेरा इतना हावी रहा कि आम दर्शक मेसी को ठीक से देख भी नहीं पाए। हालात इतने बिगड़े कि मेसी को तय समय से पहले ही स्टेडियम से बाहर ले जाना पड़ा। इसके बाद गुस्साए दर्शकों ने कुर्सियाँ तोड़ीं, बोतलें फेंकीं और कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़ शुरू हो गई।

