महाराष्ट्र के अमरवती में 180 नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न के आरोपित मोहम्मद अयान तनवीर के घर पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। उसका घर परतवाड़ा शहर में है। इस एकमंजिला मकान की सीढ़ियाँ अवैध तरीके से बनाई गई थी। इन्हें जेसीबी से गिराया गया है। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रही। अचलपुर नगर परिषद की कार्रवाई के दौरान बीजेपी विधायक प्रवीण तायड़े भी मौजूद रहे।
जानकारी के मुताबिक, 19 साल के अयान ने नाबालिग लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फँसा कर उनका यौन उत्पीड़न किया। वह अश्लील वीडियो भी बनाता था। उसके मोबाइल से करीब 350 ऐसे वीडियो मिले हैं।
इनको वायरल कर देने की धमकी देकर लड़कियों को वह ब्लैकमेल करता था। वह व्हाट्स एप और स्नैपचेट के जरिए नाबालिगों से दोस्ती करता था और फिर उन्हें निशाना बनाता था। उसका AIMIM से जुड़े होने की बात भी सामने आ रही है।
मोहम्मद अयान को 11 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया गया था।

