संभल में पौराणिक स्थलों की खोजबीन के बीच एक एक कुआँ मिला है। इसे मृत्यु कूप के रूप में पहचाना गया है। प्रशासन ने इसकी खुदाई चालू करवा दी है। यह कुआँ संभल की सरथल चौकी के पास मिला है। यह उस विवादित जामा मस्जिद से 150 मीटर ही दूर है, जहाँ सर्वे पर बवाल हुआ है।
संभल में प्रशासन 24 कोसी परिक्रमा के मार्ग पर पड़ने वाले 68 तीर्थ और 19 कुओं की खोजबीन और जीर्णोद्धार के प्रयास कर रहा है। इस कुँए का जिक्र 1985 में लिखी गई एक किताब में भी है। इस किताब में संभल परिक्रमा और यहाँ के तीर्थों के विषय में लिखा गया है। इसी किताब में विमल कूप और बलि कूप समेत बाकी का भी जिक्र है।
इस कुँए को लेकर स्थानीय लोगों ने कब्जे का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज इस जमीन को लेकर दावा कर रहा है। ASI ने भी संभल में कुछ जगहों का निरीक्षण किया है।