नवी मुंबई के पनवेल से एक झकझोर देने वाला Video सामने आया है। इसमें एक महिला ने 4 साल की मासूम बच्ची को इतनी जोर से लात मारी कि वह सीढ़ियों पर जा गिरी। Video Viral होने के बाद पनवेल सिटी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपित माँ को हिरासत में ले लिया है।
गनीमत यह रही कि इस घटना में बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है। शुरुआत में सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि लात मारने वाली महिला आँगनवाड़ी वर्कर है। हालाँकि, पुलिस जाँच और राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे के बयान से साफ हुआ कि वह महिला बच्ची की सगी माँ है।
🚨 आंगनवाड़ी की मासूम बच्ची के साथ बेरहमी!
— Amitabh Chaudhary (@MithilaWaaala) June 26, 2026
सोशल मीडिया पर एक बेहद दर्दनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला आंगनवाड़ी की छोटी बच्ची को लातों से मारती हुई दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना नांदगांव, पनवेल की है।
इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।… pic.twitter.com/B1uKa7QXtF
महिला ने पूछताछ में बताया कि बच्ची आँगनवाड़ी जाने से मना कर रही थी। इसी बात पर उसे गुस्सा आ गया और उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल चेकअप कराया है। मामले की पूरी रिपोर्ट बाल कल्याण समिति (CWC) को भेज दी गई है। समिति के निर्देश के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

