बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में एक मुस्लिम युवती नेहा अंसारी ने सनातन धर्म में घरवापसी करते हुए हिंदू युवक से विवाह रचाया। नेहा ने बताया कि सुरजीत से उसका रिश्ता 5 साल पुराना है। घरवाले दोनों के रिश्ते के लिए नहीं मानते इसलिए वह मुजफ्फरनगर से भागकर आ गई और बरेली के शिव मंदिर मंदिर में दोनों ने शादी की।
नेहा अंसारी से नेहा कुमारी बनने के बाद युवती ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी माँ ने घर छोड़ दिया था, तभी से उसके अब्बा उसे अलग-अलग तरह से प्रताड़ित करते थे। परेशान होकर उसने प्रेमी सुरजीत गौतम से कहा कि या तो सुरजीत उसे अपना ले वरना वो मर जाएगी।
सुरजीत ने उसे बहुत समझाया लेकिन जब वो नहीं मानी तब दोनों ने शादी कर ली। इस बीच नेहा की एक वीडियो सामने आई है जिसमें उसने बताया है कि उसे जान का खतरा है।

