जूते पहनकर मंदिर में घुसा हिंदू विरोधी जोहरान ममदानी, तस्वीर देख सनातनी भड़के: बोले- कम से कम माँ के धर्म की तो इज्जत रखते

न्यूयॉर्क सिटी में मेयर पद के चुनाव से पहले एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जोहरान मामदानी आलोचना का शिकार हो रहे हैं। जोहरान मामदानी ने चुनाव से पहले हिंदू मंदिरों का दौरा किया था। मंदिर के अंदर उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इस तस्वीर में मामदानी जूते पहने दिख रहे हैं। जबकि उनके साथ के बाकी लोग नंगे पैर थे। अभी तक ये पुष्टि नहीं हो पाई है कि जोहरान मामदानी मंदिर के बाहर खड़ा है या अंदर।

इस बात पर लोगों ने आलोचना शुरू कर दी है। नेटिजंस इसे हिंदू संस्कृति का अपमान बता रहे हैं। उनका कहना है कि मंदिर में जूते पहनना परंपरा के खिलाफ है। सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। लोग हिंदू रिवाजों के सम्मान पर सवाल उठा रहे हैं। इसके अलावा, कुछ यूजर्स ने जोहरान मामदानी को कहा कि अपनी माँ के धर्म की तो कम से कम इज्जत रख लेते।

मामदानी की माँ हिंदू हैं और उनके पिता मुस्लिम हैं। मामदानी ने अपनी हिंदू विरासत पर गर्व जताया था। लेकिन इस गलती के बाद उनकी चुनाव प्रचार की कोशिश विवादों में घिर गई है। आलोचकों का कहना है कि उनके साथ के लोगों को उन्हें जूते उतारने के लिए कहना चाहिए था।

पहले भी विवादों में घिरे जोहरान

जोहरान ममदानी पहले भी हिंदू विरोधी बयानों को लेकर विवादों में रह चुके हैं। जोहरान ममदानी ने अयोध्या में राम मंदिर को ‘उत्पीड़न का प्रतीक’ बताया और उसके उद्घाटन को ‘मस्जिद के विध्वंस का उत्सव’ कहा था। पीएम मोदी को ‘युद्ध अपराधी’ और ‘मुसलमानों के नरसंहार’ का जिम्मेदार ठहराकर ममदानी ने सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि हिंदू संस्कृति को निशाना बनाया था।