Monday, July 14, 2025

पहलगाम आतंकी हमला करने वाले आतंकियों को जिन्होंने दी पनाह, वो परवेश और बशीर गिरफ्तार: NIA ने दबोचा, पूछताछ में आतंकियों के नाम उगले

राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने पहलगाम में आतंकी हमला करने वाले आतंकवादियों की सहायता की थी। पूछताछ में आरोपितों ने पहलगाम में निर्दोष हिंदुओं को मारने वाले तीनों हमलावरों की भी जानकारी दी है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पहलगाम के बटकोट के परवेज अहमद जोथर और पहलगाम स्थित हिल पार्क के बशीर अहमद जोथर के रुप में हुई है। दोनों ने खुलासा किया है कि पहलगाम हमला करने वाले तीनों आतंकवादियों के रहने खाने की व्यवस्था इन्हीं दोनो ने की थी।

पूछताछ के दौरान परवेज और बशीर ने तीनों हमलावरों की पहचान बताते हुए जानकारी दी कि हमलावर प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा संगठन से जुड़े पाकिस्तानी नागरिक हैं।

पहलगाम में 22 अप्रैल, 2025 को हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष हिंदू पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी। वहीं इस हमले में 16  लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए थे।