कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई और NIA की मोस्ट वाँटेड लिस्ट में शामिल अनमोल बिश्नोई आखिरकार भारत लौट आया है। अमेरिका से डिपोर्ट किए गए अनमोल को बुधवार (19 नवंबर 2025) सुबह दिल्ली के इंदिरा गाँधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया।
जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट पर उतरते ही NIA (राष्ट्रीय जाँच एजेंसी) की टीम ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। अनमोल पर सिद्धू मूसेवाला मर्डर, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और सलमान खान के घर पर फायरिंग जैसे कई हाई-प्रोफाइल केसों में आरोप हैं।
NIA अधिकारियों के अनुसार, अनमोल लॉरेंस बिश्नोई का मुख्य ‘ओवरसीज हैंडलर’ था, जो जबरन वसूली और असाइनमेंट्स को एन्क्रिप्टेड चैनलों से कंट्रोल करता था। अनमोल को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा, जिसके बाद NIA उसकी कस्टडी लेगी।
अनमोल के खिलाफ 18 से ज़्यादा केस दर्ज हैं। कॉन्ग्रेस सांसद तारिक अनवर ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड समेत सभी मामलों की पूरी जाँच होनी चाहिए। उसकी गिरफ्तारी से कई बड़े राज खुलने की उम्मीद है।

