राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार (22 जुलाई 2025) को जगदीप धनखड़ का उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया। धनखड़ ने सोमवार (21 जुलाई, 2025) को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था।
#WATCH | Delhi: Ministry of Home Affairs has conveyed resignation of Vice President of India Jagdeep Dhankhar under Article 67A of the Constitution with immediate effect pic.twitter.com/kUyzsyS2mU
— ANI (@ANI) July 22, 2025
भाजपा सांसद और अध्यक्ष घनश्याम तिवारी ने इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि जगदीप धनखड़ का उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा राष्ट्रपति द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय ने संविधान की धारा 67ए के तहत धनखड़ के इस्तीफे की सूचना भी तत्काल प्रभाव से दे दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनखड़ के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए एक्स पर लिखा, “श्री जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।”

