कॉन्ग्रेस सांसद राहुल गाँधी ने बिहार के मुजफ्फरपुर में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। यहाँ राहुल गाँधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयान को आधार बनाते हुए देश के पीएम को झूठा दिखाया और तू तड़ाक वाले लहजे में बात रखी।
राहुल गाँधी ने कहा, “ट्रंप ने मोदी से कहा- सुन जो तू ये कर रहा है, इसे 24 घंटे में बंद कर। जिसको नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे में बल्कि पाँच घंटों में बंद कर दिया।”
Trump told Modi 'Sun jo tu ye kar raha hai' – Rahul Gandhi
— Mr Sinha (@MrSinha_) August 27, 2025
Look at his language…Forget the PM post, at least respect his age..
This is Sonia Gandhi’s upbringing, she has raised a bad-mouthed, arrogant man…
pic.twitter.com/lshmGzYpdW
दरअसल, आज सुबह डोनाल्ड ट्रंप का फिर से ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बयान आया था। इस बार उन्होंने दावा किया कि मई में जब भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा था, तब उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को युद्ध रोकने के लिए 24 घंटे का समय दिया था, लेकिन मोदी ने 5 घंटे के अंदर ही हालात संभाल लिए।
इसी बयान का हवाला देते हुए राहुल गाँधी ने जहर उगला और फिर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा- राहुल गाँधी तू तड़ाक पर उतर आए हैं। राहुल ने वैसे भी अपने जीवन में कुछ शोभनीय काम नहीं किया है और अब गलत भाषा का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। ये तू तड़ाक उनके डीएनए में है।

