स्थानीय लोगों के मुताबिक, रिजवान काली मोहल्ला का रहनेवाला है। वह मंदिर परिसर में आया और चबूतरे के पास पेशाब करने लगा। इसके बाद वहीं सो गया। लोगों का कहना है कि उसने शिवलिंग के पास भी पेशाब किया था। उसकी जम कर धुनाई कर डाली। इस बीच बजरंग दल और दूसरे हिन्दू संगठनों ने बीच बचाव कर रिजवान को पुलिस के हवाले कर दिया।
हिन्दू संगठनों ने थाने में पहुँचकर युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की। संगठनों का कहना है कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली ये घटना समाज में तनाव पैदा करती है।

