चप्पल फेंकी, पत्थर बरसाए, गाड़ी घेरकर लगाते रहे ‘मुर्दाबाद’ के नारे: बिहार के डिप्टी CM विजय सिन्हा के काफिले पर RJD गुंडों ने किया हमला, Video सामने आई

बिहार के लखीसराय में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर RJD कार्यकर्ताओं ने हमला किया। कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री की गाड़ी पर कीचड़, पत्थर और चप्पल फेंके। यहाँ तक कि कार्यकर्ताओं की भीड़ ने काफिले को घेरकर ‘मुर्दाबाद’ के नारे भी लगाए। घटना उस समय हुई जब उपमुख्यमंत्री क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए पहुँचे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना पर बोलते हुए विजय कुमार सिन्हा ने इसे ‘RJD के गुंडो की कारस्तानी’ बताया और उनकी आलोचना की। उपमुख्यमंत्री ने घटना के बाद सख्त कार्रवाई की माँग की है। यहाँ तक सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करते हुए SP को कमजोर बताया है।

विजुय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस तरह की घटना लोकतंत्र में अस्वीकार्य हैं और अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, “गुंडो की छाती पर बुलडोजर चलेगा। सत्ता में नहीं आए तो भी गुंडागर्दी करते हैं।”

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण का चुनाव भी जारी है। इस बीच RJD की गुंडई थमने का नाम नहीं ले रही है। मनेरा में भी RJD प्रत्याशी ने दरोगा को जान से मारने की धमकी दी है।