‘हम फरार नहीं, पुलिस के सामने थे’: शर्मिष्ठा के पिता ने कोलकाता पुलिस को बताया झूठा, बताया- वारंट लेते टाइम साथ बैठा था, अब बेटी को मिल रही रेप- मर्डर की धमकी

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी के बाद उनके पिता पृथ्वीराज पनोली ने बड़ा बयान दिया है। उनका दावा है कि कोलकाता पुलिस ने उनके परिवार को लेकर गलत दावे किए हैं।

आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, पृथ्वीराज ने कहा, “जिस दिन पुलिस अदालत से गिरफ्तारी वारंट लेने गई, मैं खुद कोलकाता पुलिस के साथ बैठा था। इसके बावजूद उन्होंने दावा किया कि हमारा परिवार फरार है। यह बिल्कुल गलत है।”

शर्मिष्ठा पनोली के पिता ने कहा कि मेरी बेटी को रेप और मर्डर की धमकियाँ मिल रही थीं। मैंने उसे ढूँढने के लिए कोलकाता पुलिस से संपर्क किया और सुरक्षा की गुहार भी लगाई थी, लेकिन इसके जवाब में पुलिस ने उन्हें और उनके परिवार को फरार बताया।

गौरतलब है कि लॉ स्टूडेंट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक वीडियो में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में वजाहत खान ने शिकायत की थी। इसके बाद कोलकाता पुलिस ने शर्मिष्ठा को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था।