माता वैष्णो देवी दरबार में दर्शन करने गए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवतरमणि (ऑरी) पर शराब पीने का आरोप लगा है। आरोप है कि उसने मंदिर से कुछ दूर एक होटल के कमरे में शराब पी। उसकी सोशल मीडिया पर लगाई गई स्टोरी में शराब बोतलें दिखी हैं।
इस पर विवाद हो गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर है। ऑरी के साथ ही 7 और लोग आरोपित बनाए गए हैं। इन आरोपितों में एक रूसी महिला भी है। पुलिस ने कहा है कि इन लोगों पर नियम तोड़ने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि माता वैष्णो देवी के क्षेत्र में शराब पीने या फिर मांसाहारी भोजन करने की मनाही है। जहाँ पर ऑरी एवं बाकी लोग रुके हुए थे, वहाँ भी यह प्रतिबंधित था। फिर भी उन्होंने शराब पी। इसको लेकर कई स्थानीय लोगों ने भी विरोध जताया था।