साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर और TVK प्रमुख सी जोसेफ विजय ने रविवार (10 मई 2026) को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। शपथ लेने के बाद सीएम विजय ने मंच पर ही फाइल पर साइन किया, जिसमें राज्य के लिए तीन बडे़ फैसलों को मंजूरी दी।
VIDEO | Chennai: Tamil Nadu Chief Minister C. Joseph Vijay signs his first file to implement 200 units free electricity to all households, formation of special task force to ensure women's safety and control drug menace.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 10, 2026
Source: Third Party
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/9QYo16gMHF
इन फैसलों में हर घर को 200 यूनिट बिजली फ्री की गई, राज्य में बढ़ते ड्रग्स सेवन से निपटने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) औऱ महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी एक स्पेशल टास्क फोर्स (STF) बनाने की घोषणा की गई।
चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में सुबह 10 बजे आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल ने विजय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। CM विजय के साथ 9 और मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु, सेल्वी एस कीर्तना शामिल है।

