दिल्ली के अशोक नगर में नेहा की 5वीं मंजिल से धक्का देकर हत्या कर दी गई। आरोपित तौफीक-उर-रहमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में तौफीक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि तौफीक ने नेहा को निकाह का प्रस्ताव दिया, लेकिन नेहा ने इनकार कर दिया। इसके बाद तौफीक ने नेहा की हत्या का प्री-प्लान बनाया।
पुलिस के अनुसार, तौफीक को नेहा की दिनचर्या के बारे में सारी जानकारी थी। इसी अनुसार तौफीक ने नेहा की हत्या की योजना बनाई। नेहा हर सुबह छत पर वाटर पंप चालू करने जाती थी। सोमवार (23 जून 2025) को तौफीक बुर्का पहनकर छत पर उसका इंतजार कर रहा था। नेहा आई और तौफीक ने उससे खूब झगड़ा किया। फिर 5वीं मंजिल से धक्का दे दिया।
वहीं, तौफीक ने वारदात को अंजाम देने के लिए जो बुर्का पहना था। उसे नेहा की हत्या करने के बाद नाले में फेंक दिया था। अब बुर्के को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने यह भी बताया कि नेहा और तौफीक तीन साल से एक दूसरे को जानते थे।