पाकिस्तानी अब अमेरिका भीतर नहीं घुस पाएँगे। उनके अमेरिका की यात्रा करने पर अमेरिका रोक लगा देगा। उन्हें नए वीजा नहीं जारी किए जाएँगे। अमेरिका जल्द ही इस संबंध में फैसला करने जा रहा है। यह फैसला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जल्द ही ले सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फैसला अमेरिका की सुरक्षा की देखरेख करने वाली एक कमिटी की बैठक के बाद लिया जा सकता है। पाकिस्तान में बढ़ते आतंकवाद और यहाँ से आने वाले लोगों के कारण बढे सुरक्षा खतरों के चलते यह फैसला लिए जाने के कयास हैं।
पाकिस्तान में बीते कुछ वर्षों में बलोचिस्तान, खैबर पख्तून्ख्वा और सिंध में कई बड़े आतंकी हमले हुए हैं। पाकिस्तान के साथ ही यह प्रतिबन्ध अफगानी यात्रियों पर भी लगाया जा सकता है। ऐसा ही एक प्रतिबन्ध ट्रम्प इससे पहले के कार्यकाल में 7 मुस्लिम देशों के यात्रियों पर लगा चुके हैं।