10 दिन की NIA हिरासत में उमर नबी का करीबी दानिश, दिल्ली ब्लास्ट की साजिश में है शामिल: आतंकी मॉड्यूल को देता था टेक्निकल सपोर्ट

दिल्ली ब्लास्ट के आतंकी उमर नबी के करीबी जसीर बिलाल उर्फ दानिश को मंगलवार (18 नवंबर 2025) को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दानिश को 10 दिन की NIA हिरासत में भेजा है। NIA ने सोमवार (17 नवंबर 2025) को दानिश को कश्मीर से गिरफ्तार किया था।

जाँच एजेंसी के मुताबिक, दानिश ने दिल्ली ब्लास्ट से पहले ड्रोन में बदलाव करके और रॉकेट बनाकर आतंकी मॉड्यूल को तकनीकी सहायता प्रदान की थी। वह ड्रोन बनाने में एक्सपर्ट था। यह भी सामने आया कि वह आतंकी उमर नबी के साथ दिल्ली ब्लास्ट की साजिश में शामिल था। अब 10 दिन की हिरासत में NIA इन सभी एंगल से दानिश से पूछताछ करेगी।

उल्लेखनीय है कि 10 नवंबर 2025 को दिल्ली में लाल किला के पास आतंकी धमाका हुआ, जिसमें 15 लोगों की मौत और 20 से अधिक लोग घायल हुए। इस धमाके में आतंकी उमर नबी फिदायीन था। तभी से जाँच एजेंसी उमर नबी के करीबियों पर नकेल कस रही है।