अल्ताफ ने हिंदू युवती को निकाह करने का बनाया दबाव, विरोध करने पर होटल में बंधक बनाकर किया रेप: UP के बागपत का मामला

उत्तर प्रदेश के बागपत में अल्ताफ ने हिंदू युवती को होटल में बंधक बनाकर रखा और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पीड़िता ने बीजेपी जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्यक्ष से शिकायत में बताया कि उसे अश्लील वीडियो बनाकर भी धमकाया गया। महिला शादीशुदा है।

पीड़िता ने बताया कि मुख्य आरोपित अल्ताफ कपड़ों की दुकान चलाता है। उसने अपने साथी राजा के साथ मिलकर जबरन धर्मांतरण कर निकाह के लिए मजबूर किया। पीड़िता ने अल्ताफ समेत 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन स्थानीय नेता ने मामले को दबाने की कोशिश की।

पीड़िता से गाजियाबाद के होटल में बंधकर बनाकर रेप किया गया। पीड़िता ने बताया कि उसकी आबरू की बोली तक लगाई गई और कोर्ट में बयान बदलने की धमकी दी गई।

पीड़िता ने भाकियू (भारतीय किसान यूनियन) के नेता प्रताप गुर्जर और नीरज नाम के व्यक्ति पर मारपीट और लालच देकर कोर्ट में बयान बदलवाने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने बीजेपी जिलाध्यक्ष से न्याय दिलाने और सख्त कार्रवाई करने की माँग की है।