अलीशा ने सहपाठी हिंदू युवक को प्रेम जाल में फँसा बनाया मुस्लिम, बंधक बनाकर कट्टरपंथी माँग रहे 35 बीघा जमीन: 1.5 साल से भटक रहा परिवार, UP के शामली का मामला

उत्तर प्रदेश के शामली में आयुष मलिक के बाद अब कार्तिक उर्फ भानू नाम के युवक का धर्मांतरण का मामला सामने आया है। कार्तिक के परिवार ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को डेढ़ साल से बंधक बनाकर रखा गया है और संपत्ति हड़पने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित परिवार ने साधना पीठ आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज से मदद की गुहार लगाई है।

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए यशवीर महाराज ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार (01 जुलाई 2026) को झिंझाना क्षेत्र के खेड़ाभाऊ गाँव का रहने वाला एक राजपूत परिवार उनके आश्रम पहुँचा। परिवार ने बताया कि उनका इकलौता लड़का 22 साल के कार्तिक को सहारनपुर की रहने वाली अलीशा ने प्रेमजाल में फँसाया। वह उसके स्कूल में साथ पढ़ती थी। इसके बाद उसे अपने साथ ले गई और किसी अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया। पीड़ित परिवार ने इसमें सहारनपुर और देवबंद के मौलवियों का भी हाथ बताया है।

पीड़ित परिवार ने बताया कि मुस्लिम युवती ने एक महीने पहले फोन पर जानकारी दी कि उनके बेटे का धर्म परिवर्तन कराया जा चुका है और वह इस्लाम के तौर-तरीकों से रहने लगा है। परिवार ने कहा कि फोन पर उनका बेटा कार्तिक यहाँ से वापस ले जाने की बात कह रहा था। परिवार ने यह भी बताया कि उन पर 35 बीघा संपत्ति मुस्लिम युवती के नाम करने का दबाव बनाया जा रह है। पीड़ित परिवार डेढ़ साल से अपने बेटे से मिलने के लिए भटक रहा है।

पुलिस ने अब तक पीड़ित परिवार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की है। बुधवार को पीड़ित परिवार ने अब पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर बेटे की सुरक्षा और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की माँग की है।

बता दें कि हाल ही में शामली में एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें आयुष मलिक नाम के युवक को मुस्लिम युवती चाँदनी कुरैशी ने प्रेमजाल में फँसाकर धर्म परिवर्तन करवा दिया था। हालाकि, आरोपितों की गिरफ्तारी और परिवार के विरोध के बाद अब आयुष मलिक ने हिंदू धर्म में घर वापसी कर ली है।