उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक दलित युवती ने दो मुस्लिम युवकों पर प्रेम जाल में फँसाकर सात महीने तक रेप करने का गंभीर आरोप लगाया है।
शुक्रवार (20 फरवरी) को पीड़िता का परिवार SP ऑफिस पहुँचा और इंसाफ की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने थाना प्रभारी से पूरी रिपोर्ट तलब की है।
पीड़िता के मुताबिक, आरोपितों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। वे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शोषण करते रहे। युवती का आरोप है कि उससे 1 लाख 65 हजार से ज्यादा रुपए और सोने के कुंडल भी लूट लिए गए।
इसमें जावेद नाम के एक अन्य व्यक्ति पर जातिसूचक गालियाँ देने का आरोप है। विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी जाती थी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जाँच कर रही है।

