बकरीद की दावत पर बुलाकर दलित दोस्त का मुस्लिमों ने किया गैंगरेप, Video बनाकर किया ब्लैकमेल: मारपीट भी की, मेरठ पुलिस ने 3 को किया अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बेहद घिनौना और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ बकरीद की दावत के बहाने एक अनुसूचित जाति (SC) के हिंदू युवक को घर बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए तीन मुस्लिम आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अभी भी फरार है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक ने पुलिस को आपबीती सुनाई। गाँव के ही अयान नाम के युवक ने उसे दावत के नाम पर अपने घर बुलाया था। रात करीब 9 बजे अयान के तीन दोस्त गुल मोहम्मद, अदनान और उवैश भी वहाँ पहुँच गए। इन तीनों ने मिलकर जबरन पीड़ित के कपड़े उतरवाए और उसके साथ कुकर्म किया।

मारपीट, जातिसूचक गालियाँ और वीडियो बनाने की धमकी

आरोपितों की हैवानियत यहीं नहीं रुकी। उन्होंने पीड़ित युवक के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान उसके खिलाफ गंदी-गंदी जातिसूचक गालियों का इस्तेमाल किया गया। आरोपितों ने इस घिनौनी वारदात का Video भी बना लिया। उन्होंने पीड़ित को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया, तो वे Video Viral कर देंगे।

पीड़ित ने हिम्मत दिखाकर 29 मई को पुलिस में तहरीर दी। मेरठ पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत केस दर्ज किया। पुलिस ने गुल मोहम्मद, अदनान और उवैश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपितों के खिलाफ SC/ST एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। फरार आरोपित अयान की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।