बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ‘ही-मैन’ कहलाए जाने वाले धर्मेंद्र का सोमवार (24 नवंबर 2025) को उनके मुंबई स्थित घर पर 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ थे और 12 नवंबर 2025 को Breach Candy Hospital से परिवार की इच्छा पर डिस्चार्ज कर दिया गया था, जिसके बाद उनका घर पर ही इलाज जारी रहा।
End of an era… Legendary actor #Dharmendra ji is no more… A true gem – humble, warm, and full of grace.#Indian cinema has lost one of its most cherished icons… Om Shanti. ???#DharmendraDeol pic.twitter.com/BEiZouxu4E
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 24, 2025
धर्मेंद्र के निधन की खबर फैलते ही फ़िल्म जगत और देशभर में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम संस्कार के लिए विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान भूमि में भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान देओल परिवार के सभी सदस्य, सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल और हेमा मालिनी बेहद भावुक नजर आए। कई सिनेमाई दिग्गजों ने भी पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धर्मेंद्र को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे और अभिनेता सनी देओल ने दी। उनकी मौत को बॉलीवुड के लिए एक युग का अंत बताया जा रहा है, क्योंकि धर्मेंद्र ने अपने करियर में 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर हिंदी सिनेमा को कई यादगार किरदार दिए और लाखों दिलों पर राज किया।
धर्मेंद्र के चाहने वालों और फिल्मी दुनिया के लोगों का कहना है कि उनका जाना भारतीय सिनेमा के सुनहरे दौर को हमेशा के लिए अधूरा कर गया।

