दिल्ली के कनॉट प्लेस (Connaught Place) में आंदोलन की आड़ में हिंसा का एक और खौफनाक Video सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल (Shocking Visuals from #ViolenceByCJP) हो रहा है। इस वीडियो में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के उग्र समर्थक दिल्ली पुलिस के एक जवान पर जानलेवा हमला करते दिखाई दे रहे हैं।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उपद्रवियों की भारी भीड़ ने दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद हमलावरों ने जवान को जमीन पर पटक दिया और उन पर लात-घूंसों के साथ-साथ हाथों में लिए लाठी-डंडों से वार करना शुरू कर दिया।
प्रदर्शनकारी इतने बेकाबू थे कि वे पुलिसकर्मियों को भगा-भगाकर उन पर हमला कर रहे थे। घटना के दौरान वहाँ मौजूद आम नागरिक आगे आए और उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर उपद्रवियों से पुलिस जवान को बचाया, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
Shocking Visuals from #ViolenceByCJP | Visuals from Connaught Place shows a Delhi Police constable knocked to the ground and being kicked by protestors
— Republic (@republic) July 21, 2026
Tune in – https://t.co/AG0p32WCW4 pic.twitter.com/8N8rUOaZ9c
बैग टाँगे प्रदर्शनकारी या ‘भाड़े के गुंडे’?
प्रदर्शन में शामिल कई युवक पीठ पर बैग टांगे नजर आ रहे हैं, जिससे वे पहली नजर में छात्र (स्टूडेंट्स) लग सकते हैं। हालाँकि, उनकी हरकतों और हिंसा फैलाने के तरीके को देखकर यह साफ है कि ये कोई प्रदर्शन करने वाले छात्र नहीं, बल्कि कॉकरोच जनता पार्टी के भाड़े के गुंडे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक अब रुक-रुककर हिंसक हमले और हाथापाई कर रहे हैं।
इसके अलावा, पुलिस वैन और गाड़ियों पर पथराव करती नजर आ रही है। हाथों में पत्थर, डंडों के साथ मुँह लगाए मास्क-हैलमेट से ये लोग किसी भी तरह से प्रदर्शनकारी प्रतीत नहीं हो रहे हैं। इन गुंडों ने पुलिसकर्मियों के अलावा भी आम लोगों को अपने निशाना पर ले लिया है। कवरेज करते पत्रकारों के साथ बदसलूकी के भी वीडियो सामने आ रहे हैं।

