पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 152 सीटों और तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तमिलनाडु की 17वीं विधानसभा चुनने के लिए करीब 5.73 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, वहीं बंगाल के पहले चरण में 1478 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनता, विशेषकर युवाओं और महिलाओं से रिकॉर्ड संख्या में वोट डालने की अपील की है।
Phase 1 of the West Bengal Assembly elections takes place today. I urge all citizens to participate in this festival of democracy with full strength. I especially appeal to my young friends and to the women of West Bengal to vote in large numbers.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 23, 2026
दोनों राज्यों में सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। बंगाल के मालदा और बीरभूम जिलों में वोटिंग को लेकर खासा उत्साह है, जहाँ सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है।
तमिलनाडु में DMK नीत इंडिया गठबंधन और AIADMK-भाजपा के एनडीए गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि बंगाल में TMC और भाजपा के बीच वर्चस्व की जंग जारी है।
निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, सभी केंद्रों पर EVM सुचारू रूप से कार्य कर रही हैं और किसी भी तकनीकी समस्या से निपटने के लिए सेक्टर ऑफिसर तैनात किए गए हैं।

