HomeराजनीतिBJP में जा सकते हैं TDP के 6 में से 4 राज्यसभा सांसद, नायडू...

BJP में जा सकते हैं TDP के 6 में से 4 राज्यसभा सांसद, नायडू को बड़ा झटका: रिपोर्ट

176 सदस्यीय विधानसभा में उनकी पार्टी को महज 23 सीटें मिली। लोकसभा में और भी दुर्गति हुई। टीडीपी के बस 3 उम्मीदवार ही जीत दर्ज कर सके। जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कॉन्ग्रेस ने नायडू की पार्टी को हर स्तर पर चित कर दिया।

तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के 6 में से 4 राज्यसभा सांसद जल्द ही अपना इस्तीफा सौंप कर भाजपा में शामिल होने वाले हैं। न्यूज़ 18 ने सूत्रों के हवाले से ख़बर देकर बताया है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री वाईएस चौधरी, टीडीपी के प्रवक्ता सीएम रमेश और टीजी वेंकटेश राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू को अपना इस्तीफा सौंपने वाले हैं। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भारी हार का सामना करने वाले नायडू के लिए यह बहुत बड़ा झटका होगा क्योंकि राष्ट्रीय राजनीति में अपने लिए बड़ी ज़मीन बनाने की उनकी सारी कोशिशें ध्वस्त हो चुकी हैं। कुछ दिनों पहले सीबीआई ने वाईएस चौधरी के ठिकानों की तलाशी ली थी।

राजग छोड़ कर विपक्षी एकता बनाने निकले नायडू को विधानसभा चुनाव में बड़ा झटका लगा और उनकी सीएम की कुर्सी खिसक गई। 176 सदस्यीय विधानसभा में उनकी पार्टी को महज 23 सीटें मिली। लोकसभा में और भी दुर्गति हुई। टीडीपी के बस 3 उम्मीदवार ही जीत दर्ज कर सके। जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कॉन्ग्रेस ने नायडू की पार्टी को हर स्तर पर चित कर दिया।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान व उससे पहले नायडू लगातार भारत भ्रमण कर विपक्षी नेताओं से मिल कर एकजुटता के प्रयास में लगे हुए थे। उन्होंने लगभग सभी बड़े विपक्षी नेताओं से मुलाक़ात की थी और खंडित जनादेश की स्थिति में तैयारी हेतु योजना बनाई थी। लेकिन, भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलते ही उनकी सारी योजनाएँ धराशाई हो गई और दिल्ली तो दूर की बात है, आंध्र में भी उनकी राजनीति पर ग्रहण लग गया। अब राज्यसभा में अगर उनके सांसद इस्तीफा देते हैं तो उनकी पार्टी के पास महज 2 राज्यसभा सांसद बच जाएँगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी को बेल मिली तो घर नहीं जा सका, कोई अब तक जेल में… संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को सामान्य बनाना चाह रहे...

हर पीढ़ी में ऐसे युवा होते हैं जो व्यवस्था बदलना चाहते हैं। लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि व्यवस्था बदलने और कानून तोड़ने में अंतर होता है।

PM की हत्या की साजिश, संसद में घुसने का प्रयास और पुलिस पर पथराव: Insta रील से इतर समझें ‘कॉकरोचों’ का एजेंडा, कैसे ठगे...

एकतरफा नैरेटिव को ध्वस्त करने वाली CJP प्रदर्शन यह दूसरी तस्वीरें भी दिखें, जिनमें हिंसक भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, 'मोदी-बीजेपी मुर्दाबाद' के नारे लगाकर असल छात्रों को बरगलाया।
- विज्ञापन -