Homeराजनीति3 पूर्व CM को BJP उपाध्यक्ष का पद, अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक!

3 पूर्व CM को BJP उपाध्यक्ष का पद, अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक!

ये पूर्व मुख्यमंत्री हैं - शिवराज़ सिंह चौहान, वसुंधरा राजे और रमण सिंह। ये तीनों ही भाजपा के बहुत बड़े चेहरे भी हैं

लोकसभा चुनाव नज़दीक आ रहे हैं। इस समय में हर राजनीतिक पार्टी अपने किसी भी कदम को बड़ी सूझ-बूझ के साथ उठा रही है। शायद इसलिए राष्ट्रीय परिषद की बैठक से एक दिन ही पहले BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का एक बड़ा फैसला सामने आया है।

अमित शाह ने गुरुवार (जनवरी 10, 2019) को अपनी पार्टी के 3 पूर्व मुख़्यमंत्रियों को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। ये पूर्व मुख्यमंत्री हैं – शिवराज़ सिंह चौहान, वसुंधरा राजे और रमण सिंह। ये तीनों ही भाजपा के बहुत बड़े चेहरे भी हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा का यह बहुत बड़ा कदम माना जाएगा। इस फैसले से मालूम पड़ता है कि भाजपा में राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा नेतृत्व करने वाले लोगों के लिए जगह तैयार की जा रही है।

जैसा कि हम जानते हैं कि हाल ही में तीन राज्यों (मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़) के आए चुनावी नतीज़ों में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमण सिंह को हार का मुँह देखना पड़ा था।

इन विधानसभा चुनावों में 13 साल से मध्य प्रदेश की कुर्सी पर आसित शिवराज सिंह चौहान और 15 साल से सीएम की कुर्सी संभालने वाले रमण सिंह और एक टर्म वाली वसुंधरा राजे की कुर्सी चली गई थी। इसके बाद भाजपा के इन नामी शख़्सियतों को केंद्र में लाने का बड़ा फैसला किया गया है।

इस बात की जानकारी बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने ट्वीट के ज़रिए दी। इसमें उन्होंने बताया कि शिवराज सिंह, वसुंधरा राजे और रमण सिंह को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

अमित शाह द्वारा लिए गए फैसले से खुश होकर शिवराज सिंह चौहान और रमण सिंह ने ट्वीट करके अमित शाह और प्रधानमंत्री का आभार भी जताया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘अब कोई भी खुद को रिपोर्टर बताता है’: जिन पत्रकारों को मुस्लिम भीड़ ने पीटा, उन्हें ही दिल्ली HC देने लगा नसीहत; आबिद अली...

दिल्ली हाई कोर्ट ने 16 जुलाई 2026 को पिछले साल सीमापुरी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की कवरेज के दौरान पत्रकारों पर हुए हमले के मामले में आरोपित आबिद अली और फुरकान को जमानत दे दी।

भारत की पहली नाइट सफारी बनेगा UP का कुकरैल रिजर्व फॉरेस्ट, सुप्रीम कोर्ट से मिली हरी झंडी: जानिए क्या होंगी इसकी विशेषताएँ

कुकरैल रिजर्व फॉरेस्ट प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि यहाँ मगरमच्छ और घड़ियाल रहते हैं। इसके अंदर बहुत सुंदर हिरण पार्क भी बनाया गया है।
- विज्ञापन -