Homeराजनीतिअमित शाह की रैली में क्यों गई? BJP महिला नेता के घर पर फायरिंग,...

अमित शाह की रैली में क्यों गई? BJP महिला नेता के घर पर फायरिंग, पार्टी कार्यालय को जला डाला

"उस समय पार्टी के नेता कार्यालय के आस-पास न होकर अमित शाह की रैली में गए थे। इसी दौरान उन लोगों ने मौके का फायदा उठाकर पहले कार्यालय पर हमला किया और फिर उसमें आग लगा दी।"

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से सत्तारुढ़ तृणमूल कॉन्ग्रेस की गुंडागर्दी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक राज्य के बीरभूम जिले के इल्लमबाजार क्षेत्र में टीएमसी के गुंडों ने भाजपा के कार्यालय में तोड़-फोड़ की और फिर उसे आग के हवाले कर दिया। बीजेपी के एक स्थानीय नेता का कहना है कि टीएमसी के गुंडों ने यह हमला रविवार (मार्च 1, 2020) को उस समय किया था, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य में CAA के समर्थन में रैली करने पहुँचे थे।

बीजेपी नेता गोपाल सरकार ने टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उस समय उनकी पार्टी के नेता कार्यालय के आस-पास न होकर रैली में गए थे। इसी दौरान उन लोगों ने मौके का फायदा उठाकर पहले कार्यालय पर हमला किया और फिर उसमें आग लगा दी। भाजपा का आरोप है कि इस घटना को तृणमूल कॉन्ग्रेस के उपद्रवियों ने अंजाम दिया है, क्योंकि राज्य में भाजपा की संगठनात्मक शक्ति बढ़ रही है, और टीएमसी इससे भयभीत है।

इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में भाजपा की एक महिला नेता के घर पर फायरिंग होने की खबर है। बताया जा रहा है कि सोमवार (मार्च 2, 2020) को बीजेपी नेता अर्चना विश्वास के घर पर टीएमसी के गुंडों ने दो राउंड फायरिंग की। भाजपा का दावा है कि उनके घर के ऊपर टीएमसी के गुंडों ने इसलिए फायरिंग की, क्योंकि उन्होंने 1 मार्च को अमित शाह की रैली में हिस्सा लिया था।

इसके अलावा टीएमसी की गुंडागर्दी की एक और खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक सीएए के समर्थन में 1 मार्च को कोलकाता के शहीद मीनार मैदान में हुई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा से लौट रहे भाजपा कार्यकताओं पर हमले हुए। भाजपा का आरोप है कि महानगर के हेस्टिंग्स व हुगली जिले में शाह की सभा से लौट रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर टीएमसी के गुंडों ने हमला किया। उनका कहना है कि इन घटनाओं में दर्जन भर कार्यकर्ता जख्मी हुए हैं। इस घटना में भाजपा की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

गौरतलब है कि पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में एक बीजेपी नेता नारायण विश्वास की निर्मम हत्या कर दी गई थी। भाजपा ने हत्या का आरोप टीएमसी पर लगाया था। गुंडों ने पहले मृतक को गोली मारी गई और जब वो जख्मी होकर नीचे गिर गए, तो हमलावरों ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -