Homeराजनीतितेलंगाना की आदिवासी महिला से मिले शाह, किया सदस्यता अभियान फिर शुरू

तेलंगाना की आदिवासी महिला से मिले शाह, किया सदस्यता अभियान फिर शुरू

बकौल शाह, "एक समय जब हमारी 2 सीटें थी, तो उस समय के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ताना मारा था कि भाजपा परिवार नियोजन में मानती है हम दो हमारे दो। तंज कसने वालों को आज विपक्ष का नेता बनने लायक सीटें नहीं मिल रही और हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार आज केंद्र में है।"

एक बार फिर भाजपा के सदस्यों में भारी बढ़ोतरी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज (शनिवार, 6 जुलाई) से एक बार फिर सदस्यता अभियान प्रारम्भ किया। इस बार शुरुआत तेलंगाना से की गई, और शाह ने एक आदिवासी महिला से मुलाकात की।

ट्वीट कर दी जानकारी

ट्वीट कर मुलाकात की जानकारी देते हुए शाह ने लिखा, “रंगारेड्डी, तेलंगाना के ममीडिपल्ली गाँव की श्रीमती जाटवती सोनी नाइक जी के घर गया। उनके स्वागत और उनकी गर्मजोशी ने अभिभूत कर दिया।” उन्होंने मुलाकात की फ़ोटो भी पोस्ट की।

राजीव गाँधी के तंज़ को किया याद

रंगारेड्डी से ही भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए अमित शाह ने 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गाँधी का भाजपा को मारा गया ताना भी याद किया। बकौल शाह, “एक समय जब हमारी 2 सीटें थी, तो उस समय के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ताना मारा था कि भाजपा परिवार नियोजन में मानती है हम दो हमारे दो। तंज कसने वालों को आज विपक्ष का नेता बनने लायक सीटें नहीं मिल रही और हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार आज केंद्र में है।”

उन्होंने बूथवार काम करने की भाजपा की रणनीति जारी रखने का भी ऐलान किया, और कमज़ोर बूथों पर अधिकाधिक सदस्य बनाने पर भी ज़ोर दिया। “इस बार सदस्यता हर बूथ को मजबूत बनाने के लिए है। जहाँ हम मजबूत हैं, वहीं सदस्य बनाएँ ऐसा नहीं होना चाहिए। जो बूथ हम हारे हैं, उसे मजबूत करने का लक्ष्य तय करने का काम किया जाना चाहिए।” उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का संदेश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने हर बूथ पर भाजपा को मज़बूत बनाने के अलावा भाजपा को सर्व-स्पर्शीय, सर्व-समावेशी बनाने पर भी जोर दिया है

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -