Homeराजनीतिबशीरहाट में महिला BJP कार्यकर्ता की निर्मम हत्या, लोगों का गुस्सा अब BJP पर...

बशीरहाट में महिला BJP कार्यकर्ता की निर्मम हत्या, लोगों का गुस्सा अब BJP पर फूटा

लोग बंगाल में राष्ट्रपति शासन गुहार लगाने की माँग कर रहे हैं। कुछ का ये भी कहना है कि पार्टी के शीर्ष नेताओं को जमीनी स्तर पर पार्टी के लिए कार्य करने वालों की अब कदर नहीं रही है।

पश्चिम बंगाल में गुरुवार (मार्च 13, 2019) को नॉर्थ 24 परगना जिले के बशीरहाट इलाके में महिला भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। कार्यकर्ता की पहचान सरस्वती दास के रूप में हुई है। भाजपा ने सरस्वती की हत्या के लिए टीएमसी के गुंडों को ज़िम्मेदार बताया है।

गुरुवार की रात को बंगाल भाजपा इकाई ने ट्विटर पर इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “बशीरहाट में तृणमूल के गुंडों ने सरस्वती दास की निर्मम हत्या कर दी। बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह ढह चुकी है, यहाँ कोई भी सुरक्षित नहीं हैं।”

गौरतलब है सरस्वती दास ने लोकसभा चुनावों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई थी। भाजपा द्वारा इस घटना की जानकारी ट्विटर पर दिए जाने के बाद यूजर्स ममता बनर्जी के साथ भाजपा पर भी जमकर बरस रहे हैं।

लोग बंगाल में राष्ट्रपति शासन गुहार लगाने की माँग कर रहे हैं। कुछ का ये भी कहना है कि पार्टी के शीर्ष नेताओं को जमीनी स्तर पर पार्टी के लिए कार्य करने वालों की अब कदर नहीं रही हैं, तो कुछ का कहना है कि इसके लिए भाजपा पर ऊँगली क्यों उठाई जा रही है, सवाल ममता बनर्जी और बंगाल पुलिस से होना चाहिए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

धर्म प्रचार का अधिकार, लेकिन बल-लालच-धोखे से धर्मांतरण अपराध: गुजरात HC ने खारिज की ASHA कार्यकर्ताओं पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने वाली महिला...

गुजरात हाई कोर्ट ने ASHA कार्यकर्ताओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने वाली ईसाई महिला स्वास्थ्यकर्मी की FIR और चार्जशीट रद्द करने से इनकार किया।

FCRA Bill को ‘ईसाई संस्थानों की लूट’ बताने वाले बिशप जोसेफ डिसूजा के दावों की खुली पोल, द वायर ने फिर फैलाया वही नैरेटिव:...

द वायर ने बिशप जोसेफ डिसूजा के FCRA Bill विरोधी दावों को फिर से उछाला है, जबकि प्रस्तावित कानून पूजा स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
- विज्ञापन -