HomeराजनीतिAPJ अब्दुल कलाम का नाम अवॉर्ड से हटा दिया, मुख्यमंत्री ने उसके साथ अपने...

APJ अब्दुल कलाम का नाम अवॉर्ड से हटा दिया, मुख्यमंत्री ने उसके साथ अपने पापा का नाम जोड़ा

आंध्र प्रदेश सरकार ने मौलाना अबुल कलाम आजाद की जन्मतिथि पर यह बदलाव करने का फैसला किया। बता दें कि मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की जन्मतिथि 11 नवंबर है और इसे पूरा देश...

आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी की सरकार ने मिसाइल मैन और देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजी अब्दुल कलाम के नाम पर मेधावी छात्रों को दिए जाने वाले स्कॉलरशिप का नाम बदलकर वाईएसआर विद्या पुरस्कार कर दिया है। आंध्र प्रदेश सरकार ने 4 नवंबर को एक अधिसूचना जारी किया, जिसमें एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर दिए जाने वाले स्कॉलरशिप का नाम वाईएसआर विद्या पुरस्कार किए जाने की बात कही गई।

आंध्र प्रदेश सरकार ने मौलाना अबुल कलाम आजाद की जन्मतिथि पर यह बदलाव करने का फैसला किया। बता दें कि मौलाना अबुल कलाम आजाद की जन्मतिथि 11 नवंबर है और इसे पूरा देश राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाता है। यह भी जानना जरूरी है कि जगन मोहन रेड्डी के पिताजी का नाम वाईएसआर रेड्डी है।

जगन मोहन रेड्डी सरकार का कहना है कि 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर राज्य के मोधावी छात्रों को ‘वाईएसआर विद्या पुरस्कार’ के तहत स्कॉलरशिप दिया जाएगा। पहले इस स्कॉलरशिप का नाम मिसाइलमैन वैज्ञानिक और पूर्वराष्ट्रपति के नाम पर ‘डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्रतिभा पुरस्कार अवार्ड’ था। जिसका नाम बदल दिया गया है। इसमें किए गए संशोधन से संबंधित दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

ये पुरस्कार केवल सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए है। इसे सरकारी स्कूल के मेधावी बच्चों के बीच वितरित किया जाएगा। इस मौके पर जिला के मंत्री, सांसद और विधायक भी उपस्थित रहेंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -