HomeराजनीतिCM हिमंत बिस्वा सरमा सहित असम के 207 पुलिस-प्रशासनिक लोगों पर मिजोरम में FIR,...

CM हिमंत बिस्वा सरमा सहित असम के 207 पुलिस-प्रशासनिक लोगों पर मिजोरम में FIR, सीमा पर अब भी फोर्स तैनात

मिजोरम पुलिस ने CM हिमंता बिस्वा सरमा के अलावा असम पुलिस के चार वरिष्ठ अधिकारियों, दो नौकरशाह के नाम भी एफआईआर में शामिल किए हैं। 200 अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

असम-मिजोरम सीमा पर हिंसक झड़प को लेकर दोनों राज्यों में तनाव जारी है। इसी बीच खबर है कि मिजोरम पुलिस ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ 26 जुलाई को अंतरराज्यीय सीमा पर हुई झड़पों पर हत्या के प्रयास और आपराधिक साजिश के आरोप के तहत मामला दर्ज किया है। यह मामला मिजोरम के कोलासिब में दर्ज किया गया है। इसके अलावा मिजोरम के 6 अन्य अधिकारियों पर मामला दर्ज कर किया गया है। 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मिजोरम पुलिस ने हिमंता बिस्वा सरमा के अलावा असम पुलिस के चार वरिष्ठ अधिकारियों, दो नौकरशाह के नाम भी एफआईआर में शामिल किए हैं। वहीं, 200 अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

मिजोरम पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपितों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत शस्त्र अधिनियम, मिजोरम रोकथाम और कोविड-19 अधिनियम 2020 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एफआईआर में मिजोरम पुलिस ने कहा, “हथियारों से लैस 200 असम पुलिसकर्मियों ने आईजीपी के नेतृत्व में उनके 20 पुलिस अधिकारियों पर हमला किया। वहीं हमारी पुलिस कैंप को आरक्षित वन की जमीन पर अतिक्रमण बताते हुए जबरन कब्जा करने की कोशिश की।”

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में असम पुलिस ने भी मिजोरम के 6 अधिकारियों को समन भेजकर सभी को 2 अगस्त को ढोलाई पुलिस स्टेशन में पेश होने को कहा है। बताया जा रहा है कि असम पुलिस ने मिजोरम पुलिस के डिप्टी कमिश्नर और एसपी रैंक के अधिकारियों को समन भेजा है। उधर, मिजोरम पुलिस ने असम के अफसरों को समन भेजकर 1 अगस्त तक पुलिस के सामने पेश होने को कहा है।

गौरतलब है कि सोमवार (26 जुलाई) को असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद के अचानक खूनी संघर्ष में तब्दील हो जाने से असम पुलिस के 6 जवानों की मौत हो गई और एक पुलिस अधीक्षक समेत 50 अन्य घायल हो गए थे।

मिजोरम के सीएम जोरमथांगा और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए पुलिस और नागरिकों के बीच झड़प का एक वीड‍ियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने गृहमंत्री से इस मामले पर तुरंत कार्रवाई करने की माँग की थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -