Homeराजनीतिगिरफ़्तार हुआ पत्रकारों की पिटाई करने करने वाला कॉन्ग्रेस नेता, फरार होकर भी चला...

गिरफ़्तार हुआ पत्रकारों की पिटाई करने करने वाला कॉन्ग्रेस नेता, फरार होकर भी चला रहा था फेसबुक

आशुतोष ने नागरिकता संशोधन क़ानून के विरोध में बुलाए गए बंद के दौरान ये हरकतें की थीं। उपद्रवियों ने पटना में दैनिक जागरण के फोटोग्राफर दिनेश कुमार को पीट-पीटकर जख्मी कर दिया था, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े थे। फोटोग्राफर मोहन शर्मा, रिपब्लिक टीवी के बिहार के रीजनल एडिटर.....

फरार कॉन्ग्रेस नेता आशुतोष शर्मा को पुलिस ने धर-दबोचा है। शर्मा ने एक पत्रकार के साथ मारपीट की थी। राजद सहित कई विपक्षी दलों ने शनिवार (दिसंबर 21, 2019) को बिहार बंद का आयोजन किया था। उसी समय आशुतोष शर्मा ने एक पत्रकार की पिटाई की थी। उसके बाद से ही वो फरार चल रहा था। हाल ही में उसका पटना के पास एक मंदिर में रुद्राभिषेक करते हुए फोटो वायरल हो गया था, जिसके बाद पुलिस जोर-शोर से उसकी तलाश में जुट गई थी। उसके कई अन्य फोटो भी वायरल हुए थे

फरारी के दौरान भी उसने अपने फेसबुक पेज पर अपना फोटो पोस्ट किया था। उससे पहले उसने न सिर्फ़ एक पत्रकार की पिटाई की थी बल्कि कई अन्य मीडियाकर्मियों के साथ भी बदतमीजी की थी। उसने कई अख़बारों के पत्रकारों व फोटोग्राफरों की पिटाई की थी।

पत्रकारों के कैमरे व अन्य उपकरणों को भी तोड़ डाला गया था। पत्रकारों के मोबाइलों को भी नहीं बख्शा गया था। एक फोटोग्राफर का सिर फोड़ डाला गया था। आशुतोष पटना जिला ग्रामीण कॉन्ग्रेस का अध्यक्ष है।

आशुतोष ने नागरिकता संशोधन क़ानून के विरोध में बुलाए गए बंद के दौरान ये हरकतें की थीं। उपद्रवियों ने पटना में दैनिक जागरण के फोटोग्राफर दिनेश कुमार को पीट-पीटकर जख्मी कर दिया था, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े थे। फोटोग्राफर मोहन शर्मा, रिपब्लिक टीवी के बिहार के रीजनल एडिटर प्रकाश सिंह, रिपब्ल्कि भारत के वीडियो जर्नलिस्ट सूरज को भी उपद्रवियों ने निशाना बनाया था। पटना के डाकबंगला चौराहे पर प्रकाश सिंह के साथ बंद समर्थकों ने मारपीट की थी। इसमें भी आशुतोष शर्मा का नाम सामने आया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -