Homeराजनीतिपंजाब: स्वच्छता अभियान के दौरान बेहोश हुईं कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी

पंजाब: स्वच्छता अभियान के दौरान बेहोश हुईं कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी

अपने निर्वाचन क्षेत्र पटियाला को पॉलीथिन मुक्त बनाने के अभियान का शुरुआत करने पहुँची थीं कॉन्ग्रेस सांसद परनीत कौर। संसद परिसर में झाड़ू लगाते दिखीं भाजपा सांसद हेमामालिनी।

पटियाला की सांसद और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में आयोजित स्वच्छता अभियान के दौरान बेहोश हो गईं। वे पटियाला को पॉलीथिन मुक्त बनाने के अभियान का शुरुआत करने पहुँची थीं।

कार्यक्रम के दौरान कॉन्ग्रेस सांसद 75 वर्षीय परनीत कौर अचानक बेहोश हो गईं। वे प्लास्टिक कचरे की सफाई के लिए स्वच्छता अभियान को हरी झंडी दिखाने पहुँची थीं। एक डॉक्टर ने बताया कि उनके ब्लड प्रेशर की जाँच की गई है जो ठीक पाया गया। उन्होंने बताया की सांसद अब बिल्कुल ठीक हैं।

इसके बाद परनीत कौर ने ट्वीट कर बताया कि पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्वच्छता श्रमदान की सफलतापूर्वक शुरुआत उन्होंने की। उन्होंने लिखा है कि इस पहल के तहत पटियाला को प्लास्टिक मुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने लोगों से इस अभियान में शामिल होने और परिवेश को साफ़-सुथरा रखने की अपील की।

इधर, बीजेपी सांसद हेमा मालिनी और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत संसद भवन परिसर में झाड़ू लगते दिखे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -