Homeराजनीतिगृह मंत्रालय ने घटाई कई नेताओं की सुरक्षा: लालू, सतीश चंद्र मिश्रा समेत रूडी...

गृह मंत्रालय ने घटाई कई नेताओं की सुरक्षा: लालू, सतीश चंद्र मिश्रा समेत रूडी भी शामिल

गृह मंत्रालय ने इसके अलावा सेंट्रल लिस्ट से कुछ जाने-माने लोगों के नाम भी हटा लिए हैं। इनमें अखबार 'पंजाब केसरी' के संपादक एके मिन्हा और 'आनंद बाजार पत्रिका' के संपादक अवीक सरकार शामिल हैं। मिन्हा को दिल्ली के सिवा पूरे देश में CRPF कवर मिला हुआ था, जिसे हटाकर उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश के कई बड़े नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है। इसमें कुछ नेताओं की सुरक्षा में कटौती कर दी गई है। जिन नेताओं की सुरक्षा में कटौती की गई है उनमें आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव, बीएसपी नेता सतीश चंद्र मिश्रा, बीजेपी नेता संगीत सोम और राजीव प्रताप रूडी शामिल हैं। अब इनकी सुरक्षा व्यवस्था में CRPF के जवान शामिल नहीं होंगे।

ख़बर के अनुसार, केंद्र ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश राणा, एलपीजे सासंद चिराग पासवान, पूर्व सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा में भी कटौती की गई है। गृह मंत्रालय द्वारा बडे़ नेताओं की सुरक्षा में की गई कटौती में सियासत तेज़ होने की संभावना है। विपक्ष के जिन नेताओं की सुरक्षा में कटौती की गई हैं उनके विरोध में आने की संभावना है।

बीजेपी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी की भी सुरक्षा घटाई गई है। उनकी सुरक्षा में अब CRPF के जवान नहीं शामिल होंगे और वहीं, चिराग पासवान को अब Y श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी।

गृह मंत्रालय ने इसके अलावा सेंट्रल लिस्ट से कुछ जाने-माने लोगों के नाम भी हटा लिए हैं। इनमें अखबार ‘पंजाब केसरी’ के संपादक एके मिन्हा और ‘आनंद बाजार पत्रिका’ के संपादक अवीक सरकार शामिल हैं। मिन्हा को दिल्ली के सिवा पूरे देश में CRPF कवर मिला हुआ था, जिसे हटाकर उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सपा कार्यकर्ताओं को राम मंदिर-पौधरोपण का मुद्दा देकर खुद विदेश घूमने निकले अखिलेश जी: क्या UP चुनाव के लिए यही है आपकी राजनीति?

एक तरफ अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों में सत्ता हथियाने का ख्वाब बुन रहे हैं, दूसरी तरफ हर जरूरी मौकों पर विदेश यात्राएँ पर घूमने निकल पड़ते हैं।

पहले बनी मस्जिद, फिर बढ़ी मुस्लिम आबादी और उसके बाद बदल गया हिंदू बहुल इलाके का नाम: पाटन में ‘झापटपरा’ हो गया ‘इस्लामपुरा’, पढ़ें...

गुजरात के पाटन में हिंदू बहुल इलाके का नाम 'झापटपरा' से बदलकर अवैध तरीके से 'इस्लामपुरा' करने पर हिंदू नाराज हैं। ऑपइंडिया की ग्राउंड रिपोर्ट
- विज्ञापन -