Homeराजनीतिओडिशा के 5 जिलों व 7 शहरों में 1 सप्ताह के लिए पूर्ण लॉकडाउन:...

ओडिशा के 5 जिलों व 7 शहरों में 1 सप्ताह के लिए पूर्ण लॉकडाउन: CM नवीन पटनायक की बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक बयान जारी कर के इस लॉकडाउन की घोषणा की है। इस दौरान हॉस्पिटल, क्लिनिक्स, सब्जी की दुकानें, ग्रोसरी की दुकानें और मीट की दुकानें खुली रहेंगी लेकिन रेस्टॉरेंट्स में बैठ कर खाना प्रतिबंधित रहेगा।

ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कोरोना वायरस से बढ़ते ख़तरे को देखते हुए जहाँ एक तरह जगन्नाथ मंदिर को आमजनों के लिए बंद कर दिया गया है, वहीं दूसरी तरफ 5 जिलों में टोटल लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। 5 जिलों के अलावा 7 शहरों में भी 22 मार्च सुबह 7 बजे से लेकर लॉकडाउन 29 मार्च रात 9 बजे तक लॉकडाउन की घोषणा की है। कोरोना वायरस के ओडिशा में अब तक 2 मामले आ चुके हैं लेकिन महाराष्ट्र व केरल जैसे राज्यों में स्थिति भयावह है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक बयान जारी कर के इस लॉकडाउन की घोषणा की है। इस दौरान हॉस्पिटल, क्लिनिक्स, सब्जी की दुकानें, ग्रोसरी की दुकानें और मीट की दुकानें खुली रहेंगी लेकिन रेस्टॉरेंट्स में बैठ कर खाना प्रतिबंधित रहेगा। खाना पैक करवा के घर ले जाया जा सकता है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी खुला रहेगा। पीडीएस डिस्ट्रीब्यूशन सहित उन सभी सरकारी सुविधाओं को बंद कर दिया गया है, जहाँ लम्बी लाइनें लगने की संभावना है।

सभी डीएम व स्थानीय अधिकारियों से कहा गया है कि बाकी सेवाएँ बंद करने का निर्णय वो स्थानीय स्तर पर समीक्षा करने के बाद कर सकते हैं। कंपनियों को कहा गया है कि वो अपने कर्मचारियों को घर से काम करने या छुट्टी देने के एवज में पूरा वेतन दें। मुख्यमंत्री ने लोगों से आग्रह किया है कि वो कोरोना से लड़ने में अपना सहयोग दें और सरकार के आदेश को सफल बनाएँ। ओडिशा में 3000 ऐसे लोग हैं जो विदेश से आए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

वामपंथियों से कांग्रेस का पुराना ‘लप्रेक’: अपनों को किनारे कर लेफ्ट के पीछे भागने की आदत क्यों नहीं छूटती?

NSUI को छोड़कर AISA के चेहरों को मंच देना कोई इत्तेफ़ाक नहीं है। सरदार पटेल से लेकर हिमंत बिस्वा सरमा तक... कांग्रेस ने हमेशा अपने मजबूत नेताओं को किनारे कर वामपंथियों को गले क्यों लगाया?

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।
- विज्ञापन -