Homeराजनीतिकॉन्ग्रेस उम्मीदवार पर चुनाव नतीजों से कुछ घंटों पहले चली अंधाधुंध गोलियाँ

कॉन्ग्रेस उम्मीदवार पर चुनाव नतीजों से कुछ घंटों पहले चली अंधाधुंध गोलियाँ

कॉन्ग्रेस उम्मीदवार मनोज जेना पर अज्ञात हमलावरों ने लगातार गोलियाँ चलाई। देर रात हुए हमले के कारण प्रत्याशी की हालत नाजुक बताई जाती है। उन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया है।

थोड़ी ही देर में मतगणना शुरू होने वाली है और नतीजे स्पष्ट होने लगेंगे, लेकिन इसी बीच ओडिशा से खबर है कि वहाँ की अकसा विधानसभा सीट से कॉन्ग्रेस उम्मीदवार मनोज जेना पर अज्ञात हमलावरों ने लगातार गोलियाँ चलाई। देर रात हुए हमले के कारण प्रत्याशी की हालत नाजुक बताई जाती है। उन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया है।

ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक साथ हो रहे हैं। बताया जाता है कि जेना अपने मित्र के साथ मोटर साइकिल से जा रहे थे जब चार हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग की। हमले की जाँच जारी है। कहा जा रहा है की हमले की वजह आपसी रंजिश है।

इससे पहले, 19 मई को मतदान समाप्त होने और एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी के अनुमान के बाद से विपक्षी नेताओं में हिंसा की धमकी की बाढ़ सी आ गई है। पहले रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मनमुताबिक परिणाम न आने पर सड़कों पर खून बहाने की धमकी दी, फिर सीताराम येचुरी ने कानून व्यवस्था की चिंता की आड़ लेकर यही प्रयास किया, और अंत में गृह मंत्रालय को कल परिणामों की घोषणा के समय भारी हिंसा की आशंका को देखते हुए सभी राज्यों को हाई अलर्ट जारी करना पड़ा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -